मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- कटरा। उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनौरडीह में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक सतीश कुमार ने कहा कि विज्ञान के बिना जीवन असंभव और अधूरा है। इस दौरान छात्रों के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता को शिक्षक अशोक पासवान, मुकेश कुमार, रंजू कुमारी, रोहित कुमार, नवीन रंजन ने पुरस्कृत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...