मुजफ्फर नगर, फरवरी 28 -- कृष्णा देवी जूनियर हाई स्कूल लुहसाना में विज्ञान दिवस पर छात्र छात्राओं द्वारा विद्यालय में प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। गांव लुहसाना के कृष्णा देवी जूनियर हाईस्कूल में विज्ञान दिवस पर द्वारा छात्र छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। जिसकी अतिथियों द्वारा सराहना की गई। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रों की टीमों को पुरुस्कार देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया। इस मौके पर प्रबंधक आनन्द सैनी, पूर्व चेयरमैन प्रमेश सैनी, मुकेश शर्मा, मोनू ठा., मोनू प्रधान, विनोद सहित समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.