हापुड़, मार्च 23 -- राज्य शिक्षक पुरस्कार के शिक्षिका भावना शर्मा और विज्ञान गुरू के अवार्ड से सम्मानित शिक्षक दीपक शर्मा के निर्देशन में दस दिवसीय विज्ञान घर में गतिविधियां कराई जा रही हैं। रविवार को विज्ञान घर में छात्रों ने कूड़े से विभिन्न प्रकार के गतिविधियां करके नवाचार किए। राज्य शिक्षक पुरस्कार के शिक्षिका भावना शर्मा ने बताया कि दिनभर चली गतिविधियों में बच्चों को विज्ञान, तकनीक और जीवन कौशल की नई दिशा से परिचय कराया। बच्चों को दो प्रमुख गतिविधियों बायोडिग्रेडेबल पेन निर्माण और बायोप्लास्टिक बनाने में विभाजित किया गया। बायोडिग्रेडेबल पेन गतिविधि में प्रतिभागियों ने ऐसे पेन तैयार करना सीखा, जो उपयोग के बाद पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं और आसानी से नष्ट हो जाते हैं। वहीं बायोप्लास्टिक निर्माण गतिविधि में बच्चों ने प्राकृतिक प...