मेरठ, अक्टूबर 21 -- बच्चों की वैज्ञानिक सोच, प्रयोग करने की क्षमता और नए विचारों को राष्ट्रीय मंच देने के लिए विज्ञान आधारित रियलिटी शो विज्ञान घर के पंजीकरण शुरू हो गए हैं। इसमें देशभर के 14 से 18 वर्ष के बालक-बालिकाएं हिस्सा ले सकेंगे। चयन प्रक्रिया के छह चरण पूरे करने के बाद 20 बाल वैज्ञानिकों को 10 दिवसीय आवासीय कार्यक्रम के लिए चुना जाएगा। खास बात यह है कि कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन एक प्रतिभागी को विज्ञान योद्धा घोषित किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. सीमा जैन ने दी। कहा कि विज्ञान से प्रेम करने वाले और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले बच्चों के लिए बेहतर अवसर है। राष्ट्रीय समन्वयक दीपक शर्मा ने बताया कि पहला चरण पंजीकरण, दूसरा चरण वैज्ञानिक कार्य, तीसरा चरण कार्य से छंटनी, चौथे में ऑनलाइन साक्षात्कार, पांचव...