मेरठ, मार्च 20 -- शुक्रवार को दस दिवसीय कार्यक्रम विज्ञान घर का चौथा दिन प्रेरणादायक रहा। विज्ञान घर में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित अतिथि पहुंचे, जिन्होंने प्रतिभागियों से सीधे संवाद कर उनका मार्गदर्शन किया। एनएएस कॉलेज की प्रधानाचार्या आभा शर्मा, पूर्व जिला चिकित्सक अधिकारी डॉ. पीके शर्मा, अरुण जिंदल व जीआईसी कायस्थ बाड़ा के प्रधानाचार्य डॉ. नारायण सरन ने कार्यक्रम में सहभागिता की। अतिथियों ने बच्चों द्वारा तैयार किए जा रहे मॉडलों और गतिविधियों का अवलोकन किया। बातचीत कर उनके विचारों और सीखने की प्रक्रिया को समझा।गतिविधियों में लद्दाख से प्रतिभागी मंजूर अली द्वारा अपनी टीम (श्रेष्ठ, शौर्य, लक्की) के साथ तैयार किया। "जीरो वेस्ट वॉशरूम" मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस मॉडल के माध्यम से प्रतिभागी ने विस्तार से बताया कि कैसे बिना पान...