विज्ञान-गणित शिक्षण को मिलेगा नया आयाम
गौरीगंज, सितम्बर 26 -- अमेठी।पीएम श्री विद्यालयों में स्थापित विज्ञान प्रयोगशालाओं के प्रभावी संचालन और विद्यार्थियों के सीखने में उपकरणों के बेहतर उपयोग को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने पहल की है। राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश पर जिले के 19 पीएम श्री विद्यालयों के विज्ञान एवं गणित विषय के दो-दो शिक्षकों का एक दिवसीय जनपद स्तरीय प्रशिक्षण कराया जाएगा। प्रशिक्षण पांच और छह अक्तूबर को होगा। पांच अक्तूबर को 13 और छह अक्तूबर को छह विद्यालयों के शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। प्रशिक्षण का समय सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक निर्धारित है। प्रशिक्षण में प्रयोगशालाओं में उपलब्ध उपकरणों व संसाधनों के शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में उपयोग, प्रयोगात्मक गतिविधियों तथा विज्ञान और गणित को रुचिकर एवं गतिविधि आधारित बनाने की जानकारी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- विज्ञान-गणित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.