विज्ञान-गणित क्लब की सक्रियता पर हुआ विमर्श
पलामू, अगस्त 22 -- सतबरवा। प्रखंड संसाधन केंद्र में शनिवार को इंस्पायर अवार्ड मानक-2026 एवं विज्ञान-गणित क्लब की सक्रियता को लेकर प्रधानाध्यापकों और विज्ञान-गणित शिक्षकों की बैठक हुई। प्रखंड इंस्पायर अवार्ड नोडल पदाधिकारी अभिषेक तिवारी ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक और रचनात्मक सोच विकसित करने पर जोर दिया। विज्ञान-गणित क्लब की नोडल पदाधिकारी डॉ. श्वेता मिश्रा ने कहा कि क्लब से प्रयोगात्मक सीख, जिज्ञासा और नवाचारी सोच को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में प्रत्येक विद्यालय से कम से कम पांच विद्यार्थियों का इंस्पायर अवार्ड के लिए पंजीकरण कराने और क्लब को नियमित रूप से सक्रिय रखने पर सहमति बनी। बैठक में रवि रंजन कुमार, वीरेंद्र साहू, मृत्युंजय पाठक, नवजीवन कुमार, विद्या कुमारी, शबनम आरा, प्रवीण कुमार, सुधीर मिश्रा और सुभाष भगत समेत शिक्षक उपस्थित रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.