रामपुर, दिसम्बर 9 -- सोमवार को नगर स्थित जीजीआईसी में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज परीक्षा का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि जीजीआईसी की प्रधानाचार्य वंदना शर्मा ने किया। कार्यक्रम में परिषदीय एवं संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता दो चरणों में हुई। पहले चरण की बहुविकल्पीय परीक्षा में 107 बच्चों ने हिस्सा लिया, जिनमें से टॉप-25 बच्चों का चयन किया गया। दूसरे चरण में इन 25 विद्यार्थियों को पांच टीमों (ए, बी, सी, डी और ई) में बांटकर क्विज राउंड कराया गया। कड़ी टक्कर में टीम बी ने 19 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम में उच्च प्राथमिक विद्यालय हिम्मतपुर के कुमारी अल शिफा, हिमांशु , उच्च प्राथमिक विद्यालय ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.