बेगुसराय, फरवरी 28 -- बेगूसराय। मेघराज मेमोरियल बीएड कॉलेज फुलवड़िया में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें प्रशिक्षु नेहा कुमारी, रिद्धि कुमारी, अनिशा कुमारी, स्वपनील कुमार, शादमा तसकीन, कुमार सिद्धांत, अमृति रानी, प्रियंका, अन्नु कुमारी, वंदना कुमारी, गिरिश कुमार, अश्विनी कुमार, अभय कुमार, सत्यम कुमार, मुस्कान कुमारी, कोमल कुमारी एवं प्रियम कुमारी आदि की ओर से आकर्षक विज्ञान प्रदर्शनियां को प्रस्तुत किया गया। प्राचार्या डॉ. अर्चना कुमारी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की महत्ता से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष 28 फरवरी को देश में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हमारे देश के महान वैज्ञानिक डॉ. सीवी रमण द्वारा रमन प्रभाव के खोज के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। विज्ञान प्रदर्शनियों के माध्यम से प्रशिक्षुओं ने बताया कि हम किस प्रकार विज्ञ...