मथुरा, दिसम्बर 27 -- वात्सल्य ग्राम स्थित कृष्णा ब्रह्म रतन विद्या मंदिर में विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए पद्मभूषण साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि विज्ञान विकास की धुरी है, विज्ञान के बिना देश की प्रगति असंभव है। विज्ञान के कारण ही भारत ने चंद्रमा पर अपना तिरंगा फहराया है, मंगल ग्रह तक भारत पहुंच गया है। हमारे वैज्ञानिकों ने नए-नए अविष्कार कर भारत को विश्व के समक्ष सशक्त और सक्षम रूप में प्रस्तुत किया है। इससे पूर्व प्रदर्शनी में कक्षा 5 से 10 तक के लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने ज्वालामुखी, चंद्रयान थ्री, वायु प्रदूषण, मानव अंग एवं उनका कार्य, ओवर टैंक अलार्म, वायु प्रदूषण, वारिश सतर्कता अलार्म, जल संरक्षण एवं शुद्ध करना आदि के 15 मॉडल बनाकर विज्ञान के चमत्कारों का भव्य दिव्य प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर माधव कृष्ण चतुर्वेद...