आगरा, मार्च 5 -- इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में जिले के 68 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इन विद्यार्थियों को अपने निर्धारित प्रोजेक्ट व विज्ञान मॉडल बनाने के लिए केद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा प्रत्येक विद्यार्थी के खाते में 10 हजार रुपये की धनराशि भेजी गई है। विज्ञान आधारित बनाए गए मॉडलों का प्रदर्शन जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभा किया जाएगा। प्रभारी इंस्पायर अवार्ड योजना एवं समन्वयक जिला विज्ञान क्लब डॉ जयंत कुमार गुप्ता ने बताया कि छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने एवं अभिरुचि बढ़ाने के लिए इंस्पायर अवार्ड मानक योजना संचालित हैं। यह योजना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा संचालित एवं प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने बताया कि, जिसमें वर्ष 2025 ...