बदायूं, फरवरी 12 -- बिल्सी। अंबियापुर स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री शोधार्थी आशीष वर्मा ने किया। इस अवसर पर छात्राओं को विज्ञान के महत्व और उसके दैनिक जीवन में उपयोग की जानकारी दी गई। आशीष वर्मा ने कहा कि विज्ञान केवल पाठ्य पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता से भी सीधा जुड़ा है। सृष्टि सिंह, कोऑर्डिनेटर बीआरसी, स्कूल के शिक्षक, छात्राएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा बीआरसी का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने किशोरियों के सशक्तिकरण का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...