नैनीताल, फरवरी 27 -- फोटो विज्ञान दिवस खगोल विज्ञान से सैकड़ों छात्र रूबरू आज जनता के लिए खुलेगा एरीज नैनीताल, संवाददाता। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान एवं शोध संस्थान (एरीज) में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर शुक्रवार को विज्ञान का उत्सव मनाया। छात्रों के लिए वैज्ञानिक एवं शैक्षणिक गतिविधियां कराई गईं। जिसका उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच को विकसित कर उन्हें विज्ञान की दुनिया से जोड़ना रहा। हर साल 28 फरवरी को वैज्ञानिक सीवी रमन को नोबेल पुरस्कार मिलने की स्मृति में विज्ञान दिवस मनाया जाता है। एरीज ने प्रयास किया कि छात्र केवल किताबों तक सीमित न रहें, बल्कि विज्ञान को देखकर, समझकर और अनुभव करके सीखें। सुबह से ही परिसर में छात्रों की चहल-पहल देखने को मिली। वैज्ञानिकों ने बच्चों को विज्ञान और खगोल विज्ञान से जुड़ी जानकारियां दीं। छात्रों को अत्य...