मुजफ्फर नगर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं के क्रम में बुधवार का दिन परीक्षार्थियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। जनपद के 72 केंद्रों पर आयोजित विज्ञान और रसायन विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा में भारी संख्या में परीक्षार्थी अनुपस्थित दर्ज किए गए। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक हुई। इसमें हाईस्कूल के परीक्षार्थियों के लिए विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। विज्ञान जैसे कठिन विषय को लेकर केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती गई। इस पाली में कुल 27,647 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 1,300 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। इसी पाली में इंटरमीडिएट के संगीत विषय की भी परीक्षा संपन्न हुई, जिसमें केवल 4 परीक्षार्थी ...