नोएडा, मई 18 -- नोएडा, कुलदीप शर्मा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दूसरी बोर्ड परीक्षा के तहत सोमवार को दसवीं कक्षा की विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। सेक्टर-11 स्थित मॉडर्न स्कूल से परीक्षा देकर निकल रहे छात्रों ने परीक्षा को आसान बताया। हालांकि, उनका कहना है कि कुछ प्रश्न बड़े थे, जिन्हें हल करने में थोड़ा समय लगा।कई छात्रों ने बताया कि पहले पेपर में अच्छे अंक लाने के बावजूद वे अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से दोबारा पेपर देने आए हैं। वहीं, कुछ छात्र कंपार्टमेंट आने और अभिभावकों के कहने पर परीक्षा दे रहे है। छात्र रवि ने कहा कि प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुसार ही पूछे गए थे, इसके कारण पेपर हल करने में आसानी हुई। इस बार पहले से ज्यादा अंक आने की संभावना है। छात्रा योगिता ने बताया कि इस बार विज्ञान का पेपर पहले की तुलना में थोड़ा...