आगरा, जनवरी 31 -- दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट का स्थापना दिवस ओपन डे के रूप में मनाया गया। संस्थान की सादा जीवन-उच्च विचार की परंपरा और आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण का अद्भुत समन्वय पूरे परिसर में दिखाई दिया। स्थापना दिवस संस्थापक डॉ. एमबी लाल की जयंती के अवसर पर मनाया गया। ओपन डे में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा किए गए कार्यों, उपलब्धियों और पहलों की प्रभावशाली प्रस्तुति देखने को मिली। परिसर में विभिन्न गतिविधियां, प्रदर्शनियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और रंग-बिरंगी सजावट आकर्षण का केंद्र बनीं। विद्यार्थियों ने नवाचारी प्रोजेक्ट्स और शैक्षणिक कार्यों को मॉडल्स, ग्राफिकल चार्ट्स, कार्यशील मॉडल्स, डिस्प्ले पैनल्स और इंटरएक्टिव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया। संकाय स्तर और केंद्रीय स्थलों पर आयोजित प्रदर्शनों ने आग...