प्रयागराज, मई 23 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा में शनिवार को विज्ञान एवं वाणिज्य प्रदर्शनी आयोजित की गई। विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों ने नवीन तकनीकी, पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा संसाधन, स्वास्थ्य एवं वैज्ञानिक आविष्कारों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए तो वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थियों ने व्यापार, बैंकिंग, लेखांकन, डिजिटल मार्केटिंग, ई-कॉमर्स प्लेटफार्म से संबंधित परियोजनाओं का प्रदर्शन किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि शंभूनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज के प्रधानाचार्य डॉ. संतोष एसयू ने किया। प्रबंध निदेशक अभिषेक तिवारी, सुभाष श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य दिनेश कुमार श्रीवास्तव, शिखा मिश्रा, रितु गुप्ता, इंद्रेश पांडे, नेहा खान, सुनीता दुबे आदि उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...