फरीदाबाद, मार्च 31 -- फरीदाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए विज्ञान और वाणिज्य (कॉमर्स) वर्ग में पढ़ने वाले छात्रों के लिए शारीरिक शिक्षा विषय को वैकल्पिक रूप में चुनने की अनुमति दे दी है। शिक्षा निदेशालय के इस फैसले के तहत सत्र 2026-27 से कक्षा 11वीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को यह नया विकल्प मिलेगा। अब तक शारीरिक शिक्षा विषय मुख्य रूप से कला वर्ग तक सीमित था, जिससे अन्य वर्गों के विद्यार्थी इस विषय को लेने से वंचित रह जाते थे। जिले में करीब 1200 हरियाणा बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूल हैं, जहां जल्द ही नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। इस दौरान कक्षा 11वीं में विषय चयन के समय विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थियों को भी वैकल्पिक विषय के रूप में शारीरिक शिक्षा चुनने का अवसर मिलेगा। विशेषज्ञों...