सासाराम, फरवरी 22 -- सासाराम, नगर संवाददाता। प्रज्ञा निकेतन पब्लिक स्कूल में रविवार को विज्ञान और कला प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। उद्घाटन सीनियर डिप्टी कलेक्टर ओमप्रकाश लाल द्वारा किया गया। विद्यालय प्रशासक संजीव त्रिपाठी, मैनेजर संजय त्रिपाठी, प्रबंधक हिमांशु त्रिपाठी, प्राचार्य उदय तिवारी आदि उपस्थित थे। मुख्य अतिथि समेत अभिभावकों ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रोजेक्ट्स को सराहा गया। साथ ही विज्ञान और कला का छात्र जीवन में क्या उपयोगिता है, इसके बारे में प्रकाश डाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...