मुंगेर, मार्च 13 -- तारापुर,निज संवाददाता। पार्वती नगर स्थित शकुनी चौधरी दी इंटरनेशनल स्कूल में इस वर्ष आयोजित विज्ञान ओलंपियाड परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन विद्यार्थियों को स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। संस्थान की निदेशक अमृता चौधरी ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, प्रतिस्पर्धी भावना और उत्कृष्टता की प्रेरणा विकसित करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में सहायक सिद्ध होंगे। प्राचार्य संजय भट्टाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता...