गोरखपुर, जुलाई 5 -- गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में आईईईई वूमेन इन इंजीनियरिंग (डब्लूआईई) डे के मौके पर विशेष कार्यक्रम एवं पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी, नेतृत्व क्षमता, नवाचार, नैतिक उत्तरदायित्व तथा सतत विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई। उद्घाटन सत्र में कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा ने कहा कि आज महिलाएं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही हैं। देश-विदेश में महिलाएं अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित करने के साथ विजेता बन रही हैं, जिनका सम्मान और उत्सव मनाया जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे प्रौद्योगिकी का ...