हजारीबाग, मार्च 9 -- हजारीबाग। शिक्षा प्रतिनिधि गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग के विवेकानंद सभागार में सोमवार को विश्व महिला दिवस के अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। दीप प्रज्ज्वलित और केक काट कर संगोष्ठी का शुभारंभ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग की अभिषद सदस्य डॉ ललिता राणा ने कहा कि वर्तमान काल महिला सशक्तीकरण का बेहतरीन उदाहरण है। शिवानी सिंह राफेल उड़ा रही हैं। नवाचार, शिक्षा, कृषि समेत हर क्षेत्र में महिला शोधकर्ताओं की संख्या बढ़ रही है। साथ ही कहा कि भारत की संस्कृति में आदिकाल से महिलाएं सशक्त रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपनी शक्ति को पहचानें और जीवन में आगे बढ़ते रहें। बतौर विशिष्ट अतिथि पीएम श्री...