पलामू, मार्च 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना की पलामू यूनिट ने बुधवार को सुदना स्थित मध्य विद्यालय में जिला स्तरीय विज्ञान एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई। इसमें प्रारंभिक स्कूलों के 130 विद्यार्थी शामिल हुए। उद्घाटन समग्र शिक्षा अभियान के एडीपीओ अंबुजा पांडेय, एपीओ उज्जवल मिश्रा एवं शिक्षकों ने संयुक्त रूप से किया। विज्ञान एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा तथा नवाचार की भावना का विकास करना था। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रश्नोत्तरी में अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया तथा विज्ञान प्रदर्शनी में अपने अभिनव मॉडल प्रस्तुत किए। एडीपीओ ने कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए सीखने, समझने और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट...