विज्ञान एवं नवाचार के महत्व से कराया अवगत
भदोही, फरवरी 28 -- भदोही, संवाददाता। शहर के रामरायपुर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से एक दिनी कार्यक्रम किया गया। इस दौरान नवाचार परिषद द्वारा विज्ञान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिविर का प्रारंभ स्वयं सेवकों द्वारा एनएसएस के लक्ष्य गीत के गान द्वारा किया गया। उसके बाद सेवकों ने पूरे महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की। उसके बाद रामरायपुर मलिन बस्ती में गए वहां बस्ती में स्वच्छता अभियान चलाया गया। साफ-सफाई के साथ-साथ सर्व शिक्षा अभियान के तहत वहां के बच्चों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। नियमित रूप से स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया गया। बौद्धिक संगोष्ठी के अंतर्गत महाविद्यालय में विज्ञान दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें नवाचार परिषद के अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.