नई दिल्ली, फरवरी 26 -- आशीष सिंह नई दिल्ली। नई दिल्ली में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बच्चों के लिए एक जीवंत और रोमांचक अनुभव बनकर सामने आएगा। नेहरू तारामंडल और प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय द्वारा आयोजित 'विज्ञान उत्सव 2026' में बच्चे प्रयोगों, खेलों और वर्चुअल रियलिटी के जरिए विज्ञान और अंतरिक्ष की दुनिया को करीब से जान सकेंगे। वहीं, राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र के दो दिवसीय आयोजन में मॉडल, प्रदर्शनी और लाइव गतिविधियों के माध्यम से विज्ञान को सरल और रोचक अंदाज में समझाया जाएगा। यह आयोजन जिज्ञासा, रचनात्मकता और सीखने के उत्साह को एक साथ मंच प्रदान करेगा। यहां पर बच्चे खेल-खेल में विज्ञान और अंतरिक्ष के रहस्यों को समझेंगे। साथ ही, वर्चुअल रियलिटी (वीआर) के जरिए छात्र अंतरिक्ष यात्रा का अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.