रामगढ़, जून 2 -- मांडू।निज प्रतिनिधि मांडूचट्टी पंचायत के गरगाली गांव में मंगलवार को सपोर्ट संस्था एवं केंद्रीय वर्षाश्रित उपरांऊ भूमि चावल अनुसंधान केंद्र, हजारीबाग के संयुक्त तत्वावधान में विज्ञान आधारित पोषक तत्व एवं कृषि संसाधन प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर डॉ शिव मंगल प्रसाद ने नाडेप खाद, उन्नत कम्पोस्ट तथा केंचुआ खाद (वर्मी कम्पोस्ट) के निर्माण एवं उपयोग के संबंध में जानकारी दी। वहीं डॉ अरुण ने फसलों में बीज उपचार के महत्व एवं उसकी विधियों पर प्रकाश डाला।इसके अलावा कृषि विज्ञान केंद्र से आए डॉ धर्मजीत ने खरीफ फसलों की उन्नत खेती एवं प्रबंधन के बारे में किसानों को जानकारी दी। यह भी पढ़ें- 30 जून तक चलेगा...