मुजफ्फर नगर, मार्च 8 -- बुढ़ाना। गांव विज्ञाना से वेल्डिंग का काम करने ईरान गए युवक का परिजनों से सम्पर्क टूट गया है। ईरान में युद्ध के चलते युवक के परिवार के लोग दहशत में हैं। जो उसकी सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। गांव विज्ञाना निवासी 22 वर्षीय जीशान त्यागी पुत्र मुस्तफा त्यागी 16 दिसंबर 2025 को वेल्डिंग का काम करने के लिए ईरान गया था। गांव से चार लोग खाड़ी देशों में काम करने गए थे, जिनमें जीशान भी शामिल था। परिजनों का कहना है कि ईरान में हालात बिगड़ने से पहले उनकी जीशान से फोन पर बात हुई थी, लेकिन उसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा है और कोई संपर्क नहीं हो पाया है। परिवार के मुताबिक जीशान से आखिरी बार 10 /15 दिन पहले फोन पर बातचीत हुई थी। उस समय वह ठीक था, लेकिन उसके बाद से उससे कोई संपर्क नहीं हो सका। जीशान की मां साजिदा ने अपने बेटे की सल...