मोतिहारी, मार्च 24 -- घोड़ासहन,निप्र। सीमित संसाधनों के बीच ग्रामीण परिवेश में लगन के साथ अध्ययन कर विवेक कांत ने इंटर विज्ञान की परीक्षा में 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे जिले में संयुक्त रूप से सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर जिला को गौरवान्वति किया है। घोड़ासहन प्रखंड के गुरमिया खास गांव निवासी उमाकांत प्रसाद व सीमा कुमारी के इस होनहार पुत्र को सभी विषयों में डिस्टिंकशन अंक प्राप्त हुए हैं। पिता नेपाल के विराटनगर स्थित सीमेंट कारखाने में इलेक्ट्रीशियन के रूप में पदस्थापित हैं। वहीं माता गुरमिया ग्राम के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। विवेक कांत ने अपनी पढ़ाई गांधी उच्च विद्यालय,भेलवा सर्किल से की है। विवेक की इस सफलता से गुरमिया गांव ही नहीं प्रखंड के लोग भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। माता सीमा कुमारी ने बताया कि वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.