रांची, फरवरी 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। साइंस सेंटर में शनिवार को प्रभारी रघुवंश मणि की अध्यक्षता में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (सीएसटी) डॉ. राजशेखर प्रसाद ने किया। उन्होंने आधुनिक समाज के निर्माण में विज्ञान, तकनीक और नवाचार को अनिवार्य आधारशिला बताया। प्रभारी रघुवंश मणि ने डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे जटिल क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को समाज की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक की डॉ. चोमा अग्रवाल ने वैज्ञानिक सिद्धांतों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। आयोजन के दौरान गणित पर आधारित विशेष कार्यशाला और स्कूली विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रभा कुमारी, अवंतिका कुमारी और प्रिया कुमारी विजेता घो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.