कानपुर, फरवरी 28 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बीसीसीआई की विज्जी ट्रॉफी टूर्नामेंट एक मार्च से गोवा में खेला जाएगा। इसमें कानपुर के भव्य तिवारी का चयन हुआ है। भव्य कानपुर के दूसरे खिलाड़ी हैं, जिसका इस ट्रॉफी में नॉर्थ जोन की टीम में चयन हुआ है। भव्य तिवारी वर्तमान में जामिया मिलिया इस्लामिया की ओर से विश्वविद्यालय स्तर पर क्रिकेट खेल रहे हैं। हाल ही में अलीगढ़ में आयोजित नॉर्थ जोन यूनिवर्सिटी क्रिकेट प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। प्री-क्वार्टर फाइनल में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के खिलाफ महज 16 गेंदों पर नाबाद 38 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। वहीं क्वार्टर फाइनल में दिल्ली यूनिवर्सिटी के खिलाफ 17 गेंदों में नाबाद 35 रन की तूफानी पारी खेली थी। उनकी इन निर्णायक पारियों की बदौलत जामिया की टीम ने 13 वर्षों बाद अखि...