बिहारशरीफ, अप्रैल 15 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के विजोखरी गांव में राधा-कृष्ण की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा व अखंड-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इससे पहले बुधवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। यात्रा में 301 महिलाएं कलश लेकर शामिल हुईं। तेल्हाड़ा सूर्य मंदिर के तालाब से जल लेकर श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ विजोखरी पहुंचे। जयकारों व भक्तिगीतों से माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में मनोज बाबा, राजू कुमार, सुनील कुमार, अजय कुमार, संजय कुमार, वीरेन्द्र सिंह, संजीत कुमार, शैलेन्द्र यादव, श्रवण कुमार, मिथलेश यादव, राजीव कुमार दुबे, अनुज कुमार, संजय मास्टर आदि सहयोग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- कटिहार: चरक पूजा के अवसर पर आयोजित महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश शोभा यात्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...