बिजनौर, अप्रैल 30 -- बिजनौर। केएस चिल्ड्रन्स एकेडमी में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए "बैग अरेंजमेंट प्रतियोगिता" का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, अनुशासन, समय प्रबंधन तथा पुस्तकों एवं कॉपियों को व्यवस्थित रखने की आदत विकसित करना था। प्रतियोगिता के दौरान सभी कक्षा अध्यापकों ने विद्यार्थियों के स्कूल बैग की जांच की तथा बैग की स्वच्छता, पुस्तकों की उचित व्यवस्था, कवर एवं टाइम-टेबल के अनुसार सामग्री को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक कक्षा से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं लगन के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया और अपने बैग को सुंदर एवं व्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत किया।प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह ने सभी विजेता विद्यार...