पीलीभीत, मार्च 2 -- पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में होली के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने भाग लिया। प्रधानाध्यापक डॉ. विभव सक्सेना ने बच्चों को होली से जुड़ी धार्मिक एवं पौराणिक मान्यताओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि होली परस्पर द्वेष एवं वैमनस्य को भुलाकर एकता के सूत्र में बंध जाने का माध्यम है। हम सभी को इसी भाव को मन में रखकर होली का त्योहार मनाना चाहिए।रंगोली, कला, पोस्टर तथा निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विजयी रहने पर योगिता देवी, दीक्षा, सुहानी, झलक वर्मा, पल्लवी, प्रांशी, साधना, सोनाक्षी, रितु, अतुल कुमार, ऋषभ, आर्यन कुमार मौर्य, हेमलता, अरविंद कुमार, जशोदा देवी, रोशनी, चंदा, कौशल राज, कृष्णा, आयुषी वर्मा, निर्मला, गुंजन, वर्षा, कोमल वर्मा, रेनु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.