कानपुर, फरवरी 16 -- विजेता प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कार वितरण -विवेकानंद हाउस ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता झींझक, संवाददाता। श्री धुन्नू सिंह किड्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में स्व. नरेंद्र सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन के समापन पर फाइनल मैच विवेकानंद हाउस व रमन हाउस के मध्य खेला गया। विवेकानंद हाउस ने टॉस जीतकर बॉलिंग का निर्णय लिया। रमन हाउस ने 10 ओवर में 61 रन बनाए। वहीं विवेकानंद हाउस ने 2 विकेट शेष रहते मैच को जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। प्लेयर ऑफ द मैच श्रेयांश यादव रहे। वहीं आयोजन में स्केटिंग, डांस, कराटे व खो-खो, कबड्डी सहित अन्य भी प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई। विजेता छात्र-छात्राओं को तथा टूर्नामेंट मे शामिल बच्चों को विद्यालय के चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह धुन्नू, प्रबंधक राहुल सिंह, प्रधानाचार्य रिषी तिवारी की मौजूदगी में पुरस्कार...