नई दिल्ली, जुलाई 24 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता पद से विजेता दहिया को बर्गर विवाद के बाद हटा दिया गया। कुर्सी छिन जाने से आहत विजेता दहिया लगातार अपना दर्द जाहिर कर रहे हैं। अब उन्होंने यह भी खुलासा किया है कि 20 जुलाई को जिस 'बर्गर' की वजह से उन्हें निकाला गया था, उसे वह खा भी नहीं पाए थे। बाद में जरूर उन्होंने ट्रोलिंग के खिलाफ अपनी भड़ास निकालने के लिए बर्गर खाते हुए वीडियो शेयर किया था। हरियाणवी फिल्मों के डायरेक्टर, कॉटेंट क्रिएटर और डांस में माहिर विजेता दहिया उन तीन प्रवक्ताओं में शामिल थे, जिन्हें पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने यह अहम जिम्मेदारी दी। दहिया इसके बाद से लगातार चर्चा में थे। जंतर-मंतर पर करीब एक महीने तक वह मंच और मीडिया में छाए रहे। लेकिन 20 जुलाई को जब उन्हें सीजेपी के दूसरे नेताओं के साथ आंदोलन क...