नई दिल्ली, अगस्त 30 -- Sonam Wangchuk on Vijeta Dahiya burger controversy: जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान CJP के प्रवक्ता रहे विजेता दहिया को बर्गर खाते हुए कुछ लोगों ने पकड़ लिया था। इसके बाद टीम ने उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इस 'बर्गर कांड' को लेकर उस वक्त काफी चर्चा हुई थी। अब प्रदर्शन के दौरान अनशन पर बैठे पर्यावरण एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने इस पूरे मामले पर अपना बयान दिया है। उन्होंने बताया कि कोर ग्रुप के लोगों से वह कभी यह उम्मीद नहीं करते थे कि वे भी अनशन करें। इसके पीछे उन्होंने आंदोलन के दौरान उनकी अलग जिम्मेदारियों का हवाला दिया।CJP के अनशन न करने की वजह भी समझाई सोनम वांगचुक ने ये बातचीत प्रखर गुप्ता एक्सपीरियंस नामक पॉडकास्ट में कीं। सीजेपी के विजेता दहिया या अभिजीत के खाना खाने के सवाल पर सोनम वांगचुक ने ...