पीलीभीत, फरवरी 26 -- पीलीभीत। रंजीत स्टेडियम में इनकम टैक्स इलेविन और बेनहर इलेविन के बीच मैत्री टी-20 क्रिकेट मैच में बेनहर इलेविन ने जीत दर्ज की। विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि इनकम टैक्स डिपार्टमेण्ट के मुख्य आयुक्त राधे श्याम ने खिलाड़ियों को सराहा। बेनहर गुरुकुल के एमडी गुरदित्त सिंह सैहमी, डॉ. योगेन्द्र नाथ मिश्रा व प्रशासक डॉ. परविन्दर सिंह सैहमी व इनकम टैक्स इलेविन से राजीव सक्सेना, लक्ष्मन सिंह, आरकेसिन्हा व पुष्प इंस्टीट्यूट के प्रबंधक एसपीएस संधू ने खिलाड़यों का उत्साह बढ़ाया। बेनहर 11 ने 174/9 रनों का लक्ष्य दिया। इसमें रमनदीप सिंह ने 59, अमन सिंह ने 31 रनों की पारी खेली। दूसरी पारी में इनकम टैक्स इलेविन 155/8 रनों पर ही सिमट गई। इसमें राकेश सिंह 49, अरविन्द 28 रनों का शानदार प्रदर्षन किया। मैच में मैन ऑफ द मैच व...