गोरखपुर, मार्च 3 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। हुबली पश्चिम बंगाल में संपन्न सबजूनियर वालीबाल नेशनल चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर कर गोरखपुर लौटी उत्तर प्रदेश सबजूनियर वालीबाल टीम का मंगलवार को भव्य स्वागत किया गया। जिला वालीबाल संघ के सचिव बैजनाथ मिश्र के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पहुंच कर जिला वालीबाल संघ के पदाधिकारीयों एवं खिलाड़ियों ने टीम का भव्य स्वागत किया। ट्रेन रुकते ही गगन भेदी नारे लगाए गए। खिलड़ियों, कोच व मैनैजर का माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया। कोच सचिन पुनिया एवं मैनैजर सुनीता शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी कभी भी मैच के दौरान दबाव में नहीं आए। सभी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्वागत करने वालो में जिला वालीबाल संघ के सचिव बैजनाथ मिश्रा, श्याम नरायन शुक्ला, मालविका दिवेद्वी, अभिषेक यादव आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.