पीलीभीत, फरवरी 10 -- पीलीभीत। सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किये गए। जिला राजकीय पुस्तकालय में जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार ने प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेंडल देकर सम्मानित किया, जिसमें भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्रा शामिल रहे। इस मौके पर जिला नोडल अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) इंतजार ख़ान, पुस्तकालय अध्यक्ष रेखा, शिक्षिका साधना गुप्ता, गुंजन पांडेय, पुस्तकालय समन्वयक रविन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...