किशनगंज, मई 22 -- किशनगंज। महिला सशक्तिकरण कार्यालय एवं महिला एवं बाल विकास निगम, किशनगंज के तत्वावधान में आयोजित जेंडर संवेदीकरण जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बालिका उच्च विद्यालय, डुमरिया में पेंटिंग, भाषण (स्पीच) एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। गुरुवार को जिला पदाधिकारी कार्यालय, किशनगंज के कार्यालय कक्ष में प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, विशाल राज, पुलिस अधीक्षक, संतोष कुमार एवं डीपीओ आईसीडीएस अंकिता कुमारी की उपस्थिति में विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। यह भी पढ़ें- विजेता छात्राओं को डीएम-एसपी ने किया सम...