जहानाबाद, अप्रैल 1 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता मोतिहारी के सुगौली में 28 से 30 मार्च तक आयोजित तृतीय राज्य स्तरीय कैडेट भारोत्तोलन प्रतियोगिता में खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर जहानाबाद ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अंडर-11, अंडर-13 और ओवरऑल चैंपियन तीनों ट्रॉफियों पर कब्जा जमाकर राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया था। खेलो इंडिया स्माल सेंटर के 20 खिलाड़ियों ने पदक तालिका में पदक प्राप्त कर जिले को जो सम्मान दिलाया है उसके लिए जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में विजेता खिलाड़ियों से मिली एवं युवा खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक गिरिजेश कुमार को उनकी जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में इसी प्रकार राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचकर जिले एवं राज्य का नाम रोशन करें। फोटो- 01 अप्रैल जेहाना- 11 कैप्शन- शहर स्थ...