गाज़ियाबाद, अगस्त 23 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। साहिबाबाद स्थित दीप मेमोरियल पब्लिक स्कूल के निशानेबाजों ने 41वीं दिल्ली स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में अपनी सफलता का परचम लहराया। नई दिल्ली के राजा राम मोहन राय हॉल में रविवार को विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। दीप मेमोरियल शूटिंग क्लब सीनियर महिला वर्ग की खिलाड़ी प्रियंशी ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। वहीं, जूनियर वर्ग की श्रद्धि शर्मा ने 25 मीटर पिस्टल में स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों ने आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। नोएडा में चल रही यूपी स्टेट इंटर स्कूल प्रतियोगिता में कक्षा 12 की उन्नति गोयल और कक्षा 6 के मृणाल सिंह ने प्रदर्शन कर ऑल इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप के लिए स्थान बनाया। इस अवसर पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल...