गाजीपुर, जून 23 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित सातवीं यूएमएआई नेशनल मुआयथाई चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जमानिया विधायक ओमप्रकाश ने सम्मानित किया। विधायक ने खिलाड़ियों को ट्रैकसूट भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और अनुशासन का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में गाजीपुर के 13 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 11 खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। शुभांशी सिंह ने 44 किल...