अलीगढ़, मार्च 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा 1 से 7 मार्च तक गोवा में आयोजित प्रतिष्ठित विजी ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया। खिलाड़ियों को सचिव यूनिवर्सिटी गेम्स कमेटी प्रोफेसर यूसुफ उज़ जमा खान, फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष डॉ. आसिफ खान, जिम्नेजियम क्लब के अध्यक्ष इफ्तिखार अहमद अंसारी ने संयुक्त रूप से शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। गोवा में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में नॉर्थ ज़ोन, ईस्ट ज़ोन, वेस्ट ज़ोन तथा साउथ ज़ोन की चैंपियन टीमों के बीच अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले खेले गए। फाइनल मुकाबले में एएमयू के छात्र और विजी टीम के कप्तान मो. सिब्तेन के नेतृत्व में नॉर्थ ज़ोन...