रुद्रपुर, जनवरी 24 -- रुद्रपुर। ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप के दो अलग-अलग क्षेत्रों से बिजली चोरी पकड़ी है। दोनों ही मामलों में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 21 जनवरी को एसडीओ रुद्रपुर अन्नू अरोरा के नेतृत्व में टीम ने ट्रांजिट कैंप में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ब्लॉक तालाब के सामने स्थित दो घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...