नई दिल्ली, मार्च 16 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की विजिलेंस यूनिट ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी थाने में तैनात एक एएसआई को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। विजिलेंस यूनिट के हत्थे चढ़े आरोपी की पहचान एएसआई रोहताश कुमार के रूप में हुई है। विजिलेंस के अधिकारियों ने बताया कि शाहदरा निवासी एक शख्स ने बाराखंबा रोड स्थित विजिलेंस यूनिट में शिकायत दी थी। शख्स की पत्नी ने उसके खिलाफ दहेज और उत्पीड़न का मामला गीता कॉलोनी थाने में दर्ज कराया है। इस मामले के जांच अधिकारी एएसआई रोहताश कुमार कथित रूप से शिकायतकर्ता और उसके परिवार को सख्त कार्रवाई की धमकी देकर रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत में पीड़ित ने यह भी बताया कि एएसआई ने पहले 40 हजार रुपये की मांग की थी, लेकिन बातची...