विजिलेंस टीम के पहुंचने पर स्टेशन पर खलबली
गोंडा, जुलाई 3 -- गोंडा। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को अचानक विजिलेंस टीम के पहुंचने से खलबली मची रही। रेलकर्मी एक-दूसरे को मोबाइल पर सूचना देकर सजग रहने की बात कर रहे थे। विजिलेंस टीम स्टेशन से सीधे संयुक्त कार्यालय में पहुंची और वहां पर एक विभाग के कार्यालय में पहुंचकर कई अभिलेखों को तलब किया। टीम के सदस्य काफी समय तक अभिलेख की जांच में जुटे रहे। इस दौरान रेलवे के कर्मचारी उनके स्वागत में लगे रहे। जानकारों ने बताया कि संयुक्त कार्यालय स्थित एक विभाग में टीम गई थी। जहां पर उसने अभिलेखों को बारी-बारी से मंगवाया। इसके बाद गहन जांच पड़ताल करने के बाद में टीम के सदस्य वापस लौट गए। यह भी पढ़ें- यूपी टेट परीक्षा को लेकर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के शख्त इंतजाम टीम के सदस्यों के जाने के बाद में रेल कर्मियों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.