भागलपुर, अप्रैल 10 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। घूसखोरी में निगरानी टीम के हत्थे चढ़े एसडीओ कार्यालय के स्टेनो प्रेम कुमार और लिपिक मयंक कुमार को डीएम ने निलंबित कर दिया है। साथ ही सदर एसडीओ को दोनों कर्मियों के खिलाफ प्रपत्र 'क' गठित करने का आदेश दिया गया है। विजिलेंस की हिरासत में आने के नौ दिन बाद डीएम ने निलंबन की कार्रवाई की। दोनों कर्मियों के निलंबन की कार्रवाई 30 मार्च को अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, भागलपुर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर की गई है। एसडीओ की रिपोर्ट में बताया गया कि नाथनगर के एमओ से सेवा पुस्तिका में संपुष्टि के नाम पर 70 हजार रुपये की मांग दोनों कर्मियों ने की थी। एमओ की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने 30 मार्च को कार्यालय कक्ष से रिश्वत के लिए पैसों के साथ गिरफ्तार किया था। डीएम ने आदेश दिया कि दोनों कर्मियों को नियमानुसार जी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.