विजिलेंस के बाद ईडी करेगी पूर्व विधायक से पूछताछ, NRHM घोटाले में आरोपी मुकेश श्रीवास्तव
विशेष संवाददाता, सितम्बर 18 -- प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) बहुचर्चित एनआरएचएम घोटाले में आरोपी पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव उर्फ ज्ञानेंद्र प्रताप को जल्द नोटिस देकर पूछताछ के लिए तलब करेगी। ईडी मामले में आरोपी पूर्व विधायक के लिपिक भाई अजय श्रीवास्तव तथा तत्कालीन सीएमओ समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों के भी बयान दर्ज करेगी। इससे पहले विजिलेंस जांच में सामने आए तथ्यों का अध्ययन किया जा रहा है। विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में आरोपी स्वास्थ्य विभाग के लिपिक अजय श्रीवास्तव की तलाश तेज की है।विजिलेंस जांच में सामने आई धांधली विजिलेंस की जांच में पूर्व विधायक व उसके परिवार के सदस्यों के नाम दर्ज नौ फर्म सामने आई थीं, जिनके माध्यम से एनआरएचएम से जुड़े काम लिए गए थे। सूत्रों का कहना है कि इन फर्मों की जानकारी ईडी से भी साझा की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.