रुद्रपुर, जनवरी 30 -- रुद्रपुर, संवाददाता। विजिलेंस और यूपीसीएल की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को खेड़ा, दरियानगर और ट्रांजिट कैंप क्षेत्रों में करीब 201 घरों पर छापेमारी की। टीम ने 41 घरों में बिजली चोरी पकड़ी और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। एसडीओ अन्नू अरोरा ने बताया कि कई दिनों से इन क्षेत्रों में बिजली चोरी की शिकायत मिल रही थीं। शुक्रवार को छापेमारी में मीटर बाईपास, अवैध कनेक्शन, सीधे लाइन से बिजली चोरी और जानबूझकर राजस्व नुकसान पहुंचाने के गंभीर मामले सामने आए। कार्रवाई के तहत 41 के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है, जबकि कई अन्य मामलों में जुर्माना लगाने और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही। यह निर्णायक अभियान ईई राजीव चक्रवर्ती के नेतृत्व में चलाया गया। टीम में एसडीओ अंशुल मदान, जेई उमेश राणा, पारु चौधरी, कुलदीप शामिल रहे। वही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.